Amazing Contra Game Facts in Hindi | कॉन्ट्रा गेम फैक्ट्स 2020 |

Amazing Contra Game Facts in Hindi | कॉन्ट्रा गेम फैक्ट्स 2020 | NES Game Facts in Hindi | When Contra Was Released | Who Created Contra Game in Hindi | Amazing Facts in Hindi | Contra Location |
आज का आर्टिकल बहुत ख़ास है उनके लिए, जिन्होंने कैसेट्स वाले NES गेम्स खेले हैं | आज मैं आपको बताऊंगा एक ऐसे गेम के बारे में जिसे अगर मैं 90s का PubG कहुँ तो भी सही होगा | ये गेम बहुत खास था, और आज भी है, क्युकी इसे हर किसी ने खेला था | ये गेम बहुत ज़्यादा फेमस था कैसेट्स और Coin वाले गेम्स में | मैंने ये गेम कैसेट्स पे खेला है, क्या आपने कभी खेला है ये गेम? कमेंट सेक्शन में ज़रूर बताना |आज में आपको कुछ ऐसे टॉपिक्स बताऊंगा जो शायद आप न जानते हो इस गेम के बारे में , जैसे:-
Contra गेम कोनसी location पे बेस्ड है?
Contra कोनसी Movie के ऊपर बना हुआ है?
कॉण्ट्रा गेम के Characters किसके ऊपर बनाये गए हैं?
Contra गेम की कन्ट्रोवर्सी क्या थी?
कॉण्ट्रा Game और Expandables Movie का क्या रिलेशन है?
Contra का मतलब क्या है? What is Contra Meaning?
Who Created Contra Game in Hindi? Contra गेम किसने बनाया?
Who Created Contra Game in Hindi? कॉण्ट्रा गेम किसने बनाया?

Contra को किसने बनाया? Contra को बनाया थे Toonami के बड़े भाई Konami ने | क्या आप जानते हैं की Contra कब रिलीज़ हुआ? Contra Game 20th फरवरी 1987 को रिलीज़ हुआ था | ये गेम Coin वाली मशीन के लिए रिलीज़ क्या गया था, जिसपे लगभग सभी 90s Kids ने Tekken Game ज़रूर खेला है | क्या आपने भी कोई गेम खेला है Coin वाली Machine पे? 1988 में, Contra गेम का NES वर्शन आया, और उस साल ही इसका Home Computer वर्शन भी आया | इस गेम को आज तक 26 प्लेटफॉर्म्स पे रिलीज़ क्या गया है, जिसमे से PS2 ,XBox ,Windows , Nintendo जैसे प्लेटफॉर्म्स सबसे फेमस हैं |
Amazing Contra Game Facts in Hindi | कॉन्ट्रा गेम फैक्ट्स 2020 |
Contra गेम कोनसी location पे बेस्ड है?

आपने कभी सोचा है की Contra में कोनसा year चल रहा है? या, कॉण्ट्रा गेम कोनसी location पे बेस्ड है? अगर आप नहीं जानते तो, Contra एक Future पे बना हुआ गेम है | Contra में इस समय 2633 AD का समय चल रहा है | इस year में एक शैतान संस्था है जिसका नाम The Red Falcon है | ये संस्था, New Zealand में स्थित है | इसका मतलब Contra गेम New ZeaLand की location पे बनाया गया है | कुछ Contra Games, अमेज़न के जंगलो पे भी बनाया गए है |इस शैतान संस्था को ख़त्म करने के लिए Earth Marine Cops के यूनिट के 2 सोल्जर्स को भेजा जाता है | ये सोल्जर्स गोरिल्ला वॉरफेर में माहिर हैं |
Contra का मतलब क्या है? What is Contra Meaning?

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गेम का Contra नाम, एक रियल लाइफ आर्मी के नाम पे पड़ा | 1980s में एक ग्रुप था, Nicaragua में, जिसे CIA फंड देती थी | Contra का स्पेनिश में मतलब होता है “खिलाफ” | ये ग्रुप Nicaragua की सरकार की कुछ रणनीतियों के खिलाफ थी | ये ग्रुप पूरे 12 साल तक चला और इसके बाद इसकी फंडिंग बंद कर दी गयी | इस फंडिंग के बंद होने के बाद, कई सारे नए कॉन्ट्रैक्ट्स हुए, कई विरोध भी हुए | और इन्हे Iran Contra Affairs का नाम दिया गया | और इसके बारे में आप इस आर्टिकल में ही आगे जानेंगे |
Contra Characters Facts in Hindi

Contra Game के अंदर 2 मुख्य किरदार हैं | पहले का नाम है Bill Rizer (बिल रायसर) है, इस किरदार के पीले बाल हैं, इस गेम के अंदर | ये किरदार Arnold SchWarZeneGGer (आर्नोल्ड सुवोर्जनेगर) पे आधारित है, Predator मूवी से | और इस किरदार का नाम दो लोगो को मिलके बनाया गया है | पहले हैं, Bill Paxton (बिल पैक्सटन) और दूसरे हैं, Paul Reiser (पॉल राइज़र) | Paul Reiser ने James Cameron की मूवी Aliens में काम किया था 1986 में | और इस मूवी के ही कुछ भाग लेके इस गेम को बनाया गया है |
वहीँ जो दूसरा करैक्टर है, उसका नाम है Lance Bean (लेंस बीन) | ये करैक्टर Sylvester Stallone (सिल्वेस्टर स्टैलोन) के किरदार Rambo पे आधारित है | ये करैक्टर भी Aliens मूवी के 2 किरदार पे निर्भर है | जहाँ पहले किरदार का नाम Lance Henriksen (लेंस हैंरिक्सेन ) है, और दूसरे का नाम Micheal Bean (मयकल बीन) के नाम पर आधारित है |
When the Some Latest Contra Games Released? नए Contra Games कब रिलीज़ हुए?

contra का पहला गेम तो 1986 में आया था, लेकिन इस गेम के नए वर्ज़न्स आते ही गए हैं | जैसे, 1988 में Super contra (सुपर कॉण्ट्रा) आया, जो शायद सबसे फेमस गेम भी है, इस सीरीज़ का | क्या आपने कभी Super contra खेला है? कमैंट्स में ज़रूर बताना |
1991 में Opration C आया | 1992 में contra 3 ,The Alien Wars , और contra 4 आया | 1994 में contra Hard Corps , 1996 में contra Legacy of Wars , 1998 contra CIA , 2002 में contra Shattered ,2004 में Neo contra ,2007 में contra 4 , 2009 में contra Rebirth , 2011 में contra Hard Corps Uprising , 2019 में आया contra Anniversary Collection और contra Rogue Corps | ये तो बहुत सारे हो गए, आपने इनमे से कितने खेले हैं ज़रुर बताना मुझे |
Full-Form of Contra Games Powers in Hindi

चलिए अब मैं आपको contra game की Powers के बारे में बता देता हूँ | M की पावर का मतलब था, Machine Gun (मशीन गन) | S का मतलब था Spread Gun (स्प्रेड गन) | L का मतलब है Laser Gun (लेज़र गन) | F का मतलब था Flame Thrower (फ्लेम थ्रोअर) या Fire Gun (फायर गन) | H का मतलब है Homing Missiles (होमिंग मिसाइल्स) | इनमे से मेरी बेस्ट गन थी Spread gun , आपकी पसंददीदा गन कोनसी है, मुझे ज़रूर बताना |
Why Contra name changed in Some Countries like Germany? कुछ देशों में कॉण्ट्रा गेम को क्यों बदल दिया गया?

उस टाइम Germany में बहुत सख्त नियम थे, और जिन गेम्स में खून खराबा होता, उन्हें वहां Ban कर दिया जाता | जिस वजह से इस contra game में बहुत सारे बदलाव कए गए | इस गेम के ह्यूमन characters को रोबोट बना दिया गया | गेम का नाम बदल के Probotector रख दिया गया | Iran contra Affairs के वजह से इस गेम का नाम बदलके अमेरिका में Super C कर दिया गया | इन दोनों मैं किरदारों का नाम भी बदल के RD 008 और RC 001 कर दिया गया |
Dragon Ball Facts 2020 In Hindi
Contra Game और Expandables Movie का क्या रिलेशन है?

एक टाइम ऐसा भी आया था जब Predator और Rambo जैसी मूवीज भी बनना बंद हो गयी थीं | इस चीज़ को हटाने के लिए Expandables मूवी बनायीं गयी | और इस मूवी की हाइप बनाने के लिए इस मूवी के नाम का एक गेम भी बनाया | ये गेम काफी है तक contra game पे ही आधारित था | और ये गेम भी काफी फेमस हुआ इस वजह से ही |
Contra Spin-Off games in Hindi

इतने सारे वर्ज़न्स के अलावा इसके 2 Spin Off गेम्स भी हैं | जिसमे पहला है, contra Hard Corps जो, contra 3 के, 5 साल बाद होने वाले टाइम पे आधारित है | इस गेम में, contra game के दोनों मुख्य किरदारों को हटाके नए 4 मेंबर्स लाये गए, जो विलन्स से लड़ते हैं | और दूसरा contra Spin Off गेम है, contra 4 , इसमें भी 4 प्लेयर्स होते हैं, लेकिन इस गेम में भी मुख्य किरदार नहीं हैं |
तो कैसे रहे ये contra Amazing Facts in Hindi ? मुझे कमेंट करके ज़रूर बताना | बहुत मेहनतकरनी पड़ती है ऐसे अलग आर्टिकल्स के लिए | प्लीज़, इसे शेयर कीजिये सोशल मीडिया पे | और कमेंट करके ज़रूर बताना, आपको कोनसा फैक्ट सबसे ज़्यादा पसंद आया | मिलूंगा जल्द ही नए आर्टिकल पे, तब तक आप चाहे तो मेरे Youtube Channel को भी चेक कर सकते हैं |